जिले भर में मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों, बैंककर्मियों और समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने धमा चौकड़ी के बीच अपने-अपने अंदाज में फूलों व गुलाल की होली खेली। सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी।
बैंक कर्मियों ने जमकर खेली होली
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष सौरभ गंगवार के नेतृत्व में यूनियन के सदस्यों ने जिला सहकारी बैंक पर जमकर होली खेली। बैंककर्मियों ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंत्री अनिल अग्रवाल, विद्यावती, मीना कुमारी, आदर्श भसीन, जगदीश कर्नाटक, वीके शर्मा, अनुज, जयप्रकाश शर्मा, अशोक पाल सिंह, कुंवरसेन गंगवार, अमरपाल सिंह यादव, विनोद कुमार यादव, शशीमंगल द्विवेदी, यतेंद्र सिंह, फैजान खां आदि मौजूद रहे। उधर, नगरपालिका कैंपस में भी कर्मचारियों ने एक दूसरे का गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।
जेसीआई सदस्यों ने धूमधाम से मनाया होली का जश्र
जेसीआई मिडटाउन के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में सदस्यों ने होली का जश्न जमकर मनाया। इस दौरान सजना है मुझे सजनी के लिए प्रतियोगिता में अर्पित अग्रवाल व ईश बंसल विजेता रहे। देख सजना तुझे कैसे नचाती हूं में गौरव अग्रवाल, तू पटक मैं पटक में शरद अग्रवाल ने बाजी मारी। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर अध्यक्ष लव अग्रवाल, सचिव अमन अग्रवाल, अभिनव गोपाल, अजय गोयल, अंकित गुप्ता, अंशुल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, दिनेश कुमार, गौरव अरोरा आदि मौजूद रहे।
शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने खेली होली
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को परिषद कार्यालय पर होली मनाई गई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। हानिकारक रंगों से दूर रहने की सलाह दी गई। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री दीपक कुमार, नगरमंत्री अजय लोधी, संजीव भारद्वाज, रोहित कुमार, जीतू सूर्या, आशुतोष, भूपेश आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर। रंगों के पर्व होली का रंग मंगलवार को देखने को मिला। मोहल्लों, गलियों में बच्चों ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर आनंद लिया। तहसील कार्यालय, ब्लाक कार्यालय, सीएचसी व अन्य सरकारी कार्यालयों में अपरान्ह के बाद कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का आनंद लिया। तहसील परिसर में वकीलों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का लुत्फ उठाया। ढोल के साथ वकीलों ने तहसील, उपनिबंधक कार्यालय, कोतवाली पहुंचकर कर्मचारियों के रंग लगाया। राज रेजीडेंशल स्कूल में बच्चों और स्टाफ ने एक-दूसरे को रंग लगाया। स्कूल प्रबंधक राज गुप्ता ने बच्चों को होली के महत्व व गीले और हानिकारक रंगों की जानकारी दी। पंचमदास इंटर कालेज में बच्चों और स्टाफ के लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का आनंद लिया। प्रधानाचार्य दुर्वेश मिश्रा, सेामप्रकाश शर्मा, शिवनारायण मिश्र, महेश त्रिवेदी, अशोक मिश्रा, इंदुधर दीक्षित, रामू पांडेय आदि ने होली के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षिका अनीता बाजपेई, रेनू शर्मा, ममता गुप्ता आदि ने होली गीत प्रस्तुत किए। संचालन हीराबल्लभ ने किया।