फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंदिरों में गूंजे मां महागौरी के जयकारे भक्तों ने किया हवन और कन्या पूजन

Tue, 30 Sep 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन भक्तों ने माता के महागौरी स्वरूप की आराधना की। सुबह पांच बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विधि-विधान से माता की आराधना कर हवन-पूजन किया। मंदिर परिसर और घरों में कन्याओं को खीर-पूड़ी, दही-जलेबी आदि खिलाई। दान-दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। मंदिर परिसर में पूरे दिन माता रानी के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की अष्टमी को भक्तों ने मां गौरी की आराधना की। मां के स्वरूप मां महागौरी को सुंदरता, शुद्धता, शांति और दया की देवी के रूप में पूजने का विधान है। मंगलवार सुबह से ही यशवंतरी देवी मंदिर मेें भक्तों की कतार लगी। मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया। भक्तों ने अगरबत्ती, दीये जलाकर माता की पूजा- आरती की। कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में ही संपूर्ण व्रत पूरे करते हुए कन्याओं को भोज कराया और दान-दक्षिणा दी। शहर के अन्य देवी मंदिरों में भी माहौल भक्तिमय रहा।
भक्तों ने रखा उपवास, हवन-पूजन भी किया : घरों में कलश स्थापना करने वाले माता के भक्तों ने घरों में हवन-पूजन किया। अधिकतर श्रद्धालुओं ने अष्टमी का व्रत-उपवास रखा। घरों में धार्मिक अनुष्ठान किए।। मंदिरोंं में भी भजन-कीर्तन के स्वर सुनाई दिए। कन्याओं को भोजन भी कराया गया।
विज्ञापन

तीन तक चलेगा आयोजन: न्यूरिया। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर न्यूरिया कॉलोनी में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को अष्टमी तिथि पर दुर्गा मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।
राजा कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी और महोफ कॉलोनी में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सोमवार शाम को क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने भी दुर्गा मंदिर पहुंचकर माता की आराधना की। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव तीन अक्तूबर तक चलेगा। छह अक्तूबर को मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम और बांग्ला नाट्य मंचन है। रुद्रपुर का आदर्श नाटक मंच तथा शक्ति फार्म की नाटक समिति अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशिक्षु सीओ गायत्री यादव ने बताया कि मेला स्थल पर अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। आयोजन में समिति के उपाध्यक्ष मनोज मंडल, नरेश मंडल, किशोर मंडल, प्रदीप चंद्र और उपानंद मिस्त्री का सहयोग है।
गायकों ने गाए भजन: घुंघचाई। गांव दिलावरपुर में चल रहे दुर्गा उत्सव में गायकों ने भजन गाए। झांकियां देखकर श्रोता मंत्र मुग्ध हुए। कार्यक्रम के आठवें दिन कलाकारों ने भजन सुनाकर मां दुर्गा की महिमा का बखान किया। पडोसी गांव मोहब्बतपुर में भी चल रहे जगराते में कलाकारों ने समा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें