फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे पर आमने-सामने टकराईं कार, महिला डाॅक्टर समेत सात घायल

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त गांड़ी व लगी भीड़ । स्रोत - पुलिस
विज्ञापन
पीलीभीत। हाईवे पर आमने-सामने दो कारों के टकरा जाने से सात लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कारें टकराने के बाद सड़क से नीचे खाई में जा गिरीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के चौक बाजार निवासी सराफा व्यापारी आशीष अग्रवाल (32) की पत्नी डॉ. श्वेता साहू (29) माधोटांडा के गांव नौगवां कल्यानपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में कार्यरत हैं। वह पत्नी को रोजाना छोड़ने और अस्पताल से लेने आते हैं। शनिवार को वह पत्नी को अपराह्न तीन बजे लेकर आ रहे थे। इसी दौरान माधोटांडा हाईवे पर बने बाइपास के निकट उनकी कार सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी कार से टकरा गई।
टकराने के बाद दोनों कारें सड़क किनारे खाई में जा गिरीं। हादसे में आशीष और डॉ. श्वेता साहू के अलावा दूसरी कार में सवार थाना कलीनगर के गांव चांदूपुर निवासी गोपी (36), उनकी पत्नी सतवीर कौर और सात वर्षीय बेटा हरमन गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में इन तीनों के अलावा गोपी का बड़ा बेटा सुखमन व सास बलविंदर कौर भी थे। जिन्हें मामूली चोट आईं। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त गांड़ी व लगी भीड़ । स्रोत - पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें