फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
मृतक घर्मपाल ।
विज्ञापन
गजरौला। गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ग्रामीण बिजली का बिल जमा करके घर लौट रहा था।
विज्ञापन

धर्मपाल (45) की पत्नी राजेश्वरी देवी ने बताया कि शनिवार को उनके पति सुबह 10 बजे बाइक से बिजली का बिल सही कराने के लिए माधोटांडा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर गए थे। वहां से लौटते वक्त बिनौर गुरुद्वारे के निकट उनकी बाइक गन्ने से भरे ओवरलोड़ ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। धर्मपाल के तीन बच्चे हैं। जिसमें राजकुमार की शादी हो चुकी है। अरुण व संजू अभी अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें