फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PILIBHIT : गजब : पीलीभीत में गाड़ी और गाजियाबाद में कट गया फोटोयुक्त चालान

Fri, 08 Jul 2022 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

इसको लेकर पीलीभीत के शख्स ने गाजियाबाद के एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
चालान दिखाते नीरज कुमार सक्सेना। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाड़ी जिले में थी और गाजियाबाद पुलिस ने उसी गाड़ी का फोटोयुक्त चालान भी कर दिया। गाड़ी स्वामी को दस दिन बाद मैसेज मिला, तो उसने वहां के एसएसपी से शिकायत की। इसमें एक ही नंबर की दो गाड़ियां होने की बात कही गई हैं। मामले का जांच कराने और चालान का जुर्माना माफ कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी नीरज कुमार सक्सेना ने गाजियाबाद के एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें कहा कि उनकी जायलो गाड़ी पीलीभीत आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत है। 17 जून को उनकी गाड़ी का गाजियाबाद के हापुड़ बाईपास सेक्टर नंबर 13 इंडस्ट्रियल एरिया में चालान किया गया है। इसका उनके मोबाइल पर मैसेज 27 जून को आया। जबकि उनकी गाड़ी 16 जून से 18 जून तक पूरनपुर के सिरसा खुटार के बीच थी।

इसकी लोकेशन भी निकाली गई है। उनकी गाड़ी पर हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट है और जिस गाड़ी का चालान किया, उस पर नार्मल प्लेट लगी हुई है। पत्र में कहा गया कि उनकी गाड़ी के नंबर से कोई दूसरी गाड़ी संचालित हो रही है। जो फर्जी तरीके से गाड़ी चला रहा है। पत्र में मामले की जांच कराने के साथ ही फर्जी नंबर की गाड़ी पकड़वाने और चालान की जुर्माना राशि माफ कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें