फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बजट जारी, ठेका भी कर दिया, फिर भी शुरू नहीं हुआ काम

विज्ञापन
ओवरब्रिज के नीचे बंद पड़ा सर्विस रोड का कार्य । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। ओवरब्रिज की खस्ताहाल सर्विस रोड की मरम्मत के लिए शासन की ओर से बजट जारी कर दिया गया था। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया भी हो गई। बावजूद इसके ठेकेदार ने मिट्टी डालकर काम मार्च में बंद कर दिया। ऐसे में लोगों को गड्ढों से निजात नहीं मिल पा रही। बारिश में यह परेशानी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

नौगवां चौराहे पर पुल के नीचे सर्विस रोड काफी समय से बदहाल है। यहां पैचवर्क भी काम नहीं आया। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले ही शासन से सड़क निर्माण के लिए करीब सवा तीन करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। टेंडर के बाद गोंडा की एक फर्म को सड़क बनाने का ठेका दिया गया था। ठेकेदार ने सड़क पर गिट्टी डालने का काम शुरू किया। इससे आसपास के लोगों और वाहन चालकों को उम्मीद जगी कि जल्द ही गड्ढों से निजात मिल जाएगी। हालांकि ऐसा हो नहीं सका। ठेकेदार ने मार्च में काम बंद कर दिया और सामान लेकर चला गया।
ऐसे में एक ओर से खोदाई के बाद पत्थर युक्त मिट्टी तेज हवा में उड़कर लोगों को नुकसान पहुंचा रही है। शिकायतों के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से ठेकेदार को नोटिस जारी किए गए, बावजूद इसके काम शुरू नहीं हो सका है। जिम्मेदारों का कहना है कि यदि ठेकेदार की ओर से काम शुरू नहीं कराया गया तो ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


मार्च के बाद से काम बंद चल रहा। इस पर उच्चाधिकारियों की ओर से ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। करीब दो किलोमीटर की सर्विस रोड बननी है। - एसपी गौतम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें