फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लू की चपेट में आया युवक, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती राजू । स्रोत - संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। तेज धूप होने और गर्म हवा के चलने से लोग बेहाल हैं। इससे लोग लू की चपेट में भी आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में एक युवक को लू लगने के कारण भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज में ऐसे ही आठ से दस मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय दिनों दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सुबह आठ बजे के बाद से ही सूर्य की तपिश लोगों को झुलसाने लगी है। हालत यह है कि दस बजने के बाद सड़क और बाजार में सन्नाटा होने लगता है। वहीं लू के चलने से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। रविवार को लू लगने के कारण पूरनपुर क्षेत्र के युवक राजू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वह तेज बुखार और डायरिया की चपेट में था। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. सुरभि ने बताया युवक को पूरनपुर से रेफर किया गया था। यहां जांच के बाद उसको भर्ती किया गया। इस समय रोजाना ही आठ से दस मरीज आ रहे है। उनको डायरिया या फिर लू की शिकायत होती हैं। मरीजों को वार्ड में भर्ती करवाकर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें