बरखेड़ा। जमीन में हिस्सा मांगने से नाराज होकर देवर और जेठ ने विवाहिता और उसके पति की पिटाई कर दी। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर तीन देवरों एवं जेठ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराखास निवासी साधना देवी पत्नी शांति स्वरूप ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने पति के साथ चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करती है। शनिवार को पति शांति स्वरूप के साथ अपने गांव पिपराखास में अपनी जमीन में हिस्सा लेने के लिए आई। इस पर दिन के करीब 2:30 बजे देवर भोलेराम, चंद्रपाल, मोहनलाल तथा जेठ ओमकार ने उनके और पति के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने से नाराज होकर लाठी-डंडों से मारा पीटा। शोर-शराबा होने पर गांव के लोग जुटे तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया की विवाहिता की तहरीर पर उसके तीन देवरों एवं जेठ के विरुद्ध मारपीट गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद