फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे तीन किशोर: परिजनों ने बच्चों का पता न चलने पर हाईवे जाम करने की कोशिश, पुलिस ने बंद कराया पानी, दो शव मिले

Tue, 03 May 2022 10:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत 

सार

पीलीभीत में बिसने गांव में सोमवार को डूबे तीन किशोरों में दो के शव मंगलवार को मिल गए हैं। अगले दिन तक बच्चों का पता न चलने पर परिजनों ने सितारगंज हाईवे पर लोग जाम लगाने की कोशिश की। इसके बाद कहीं दोनों के शव मिल पाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गांव बिसेन में अप्सरा नदी में सोमवार सुबह नौ बजे दो चचेरे, तहेरे और उनका एक फुफेरा भाई नदी में बहकर लापता हो गए थे। एसएसबी, पीएसी की बाढ़ नियंत्रण शाखा के जवानों के साथ गोताखोर जुटे रहे। दूसरे दिन मंगलवार को 29 घंटे बाद दोपहर करीब सवा दो बजे यासीन के बेटे फईम का शव मिल घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर मिला। फुफेरे भाई रेहान का शव 35 घंटे बाद रात करीब आठ बजे लालपुर गांव के समीप नदी से निकाला गया है। अभी तक चचेरे भाई का पता नहीं चल सका है। दोपहर दो बजे से पहले शव मिलने में हो रही देरी को लेकर लोग आक्रोशित हो गए। सितारगंज हाईवे पर जाम लगाने को उतर आए। लोगों के आक्रोश पर नदी का पानी बंद कराया गया। 

विज्ञापन


सोमवार को बिसेन निवासी यासीन का बेटा फईम (16), यासीन के भाई शमीम का बेटा मोइन (14) और यासीन की बहन सन्नो का बेटा रेहान (10) नदी पर गए थे। वहां नदी में अपनी भैंस छोड़कर तीनों किनारे पर खुद भी नहाने लगे। नदी की दूसरी ओर गई भैंस को लाने के लिए रेहान नदी में आगे बढ़ा था। गहरा गड्ढा होने पर रेहान डूबने लगा तब बचाने के लिए मोइन नदी में कूद पड़ा। दोनों को डूबता देख फईम ने भी छलांग लगा दी थी। तीनों को बचाने को कैफ भी नदी में उतरा, हालांकि किसी तरह वह तैरकर बाहर आ गया था। किशोरों के डूबने की जानकारी पर उनके परिजन में कोहराम मच गया। तमाम लोग नदी के किनारे पहुंचे। सोमवार की देर शाम तक नदी में डूबे तीनों किशोरों का सुराग नहीं लग सका।

मंगलवार को दोपहर तक डूबे किशोरों का सुराग न लगने पर जमा हुए लोगों ने गांव के समीप सितारगंज हाईवे पर जाम लगाने को हाईवे पर उतरे। इसकी सूचना पर पहुंचे अफसरों ने बमुश्किल युवकों को समझाकर शांत किया। नदी का पानी बंद कराकर किशोरों की तलाश में एसएसबी, पीएसी और गोताखोर नदी में उतरे। मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे फईम का शव घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर एक पुल के समीप मिला। मंगलवार शाम तक डूबे अन्य दो किशोरों का सुराग नहीं लग सका। वहीं एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी सुनील दत्त मौजूद रहे। गांव का माहौल भी गमगीन रहा। लोगों ने ईद की खुशी नहीं मनाई। शव तलाश कराने में जुटे रहे।

विज्ञापन

शव मिलने पर किशोर के घर मचा कोहराम
जहानाबाद में मंगलवार को किशोर फईम का शव मंगलवार को मिलने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। तीन किशोरों के नदी में डूबने से घर में ईद की खुशियां काफूर हो गईं। गांव में ईद को लेकर चहल-पहल नहीं नजर आई। कई घरों में चूल्हे नहीं जले। किशोरों के घर महिलाओँ व स्थानीय लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

एएसपी बोले डूबे तीसरे किशोर की तलाश में जुटी टीम
एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी का कहना है कि नदी का पानी कम कराया गया है। दो किशोरों के शव मिले हैं। एक की तलाश जारी है। पीएसी, एसएसबी की बाढ़ नियंत्रण शाखा के जवानों और स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें