युवा बेरोजगार घूम रहे हैं- सांसद
भाजपा सांसद ने कहा कि युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। पहले इतनी परीक्षाएं होती थीं लेकिन अब जो परीक्षा में बैठता है तो तीन साल बाद रिजल्ट आता है। आधे पेपर तो कैंसिल हो जाते हैं। पहले इतनी नौकरियां होती है, लेकिन अब सब सिकुड़ गई हैं, क्योंकि सब प्राइवेट को बेच दिया है। प्राइवेट वाले दिल्ली-मुंबई के लड़के को रखेंगे या बीसलपुर के लड़के को।
वरुण गांधी ने कहा कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों को 10-20 हजार करोड़ का लोन मिलता है, लेकिन यहां आम आदमी के दो लाख का लोन मिलने में प्राण निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं दो हिंदुस्तान को नहीं देखना चाहता, जिसमें एक हिंदुस्तान के बच्चे विदेश में पढ़ें और नौकरी पाएं। दूसरे हिंदुस्तान में बच्चों के सपने छोटे हो, स्वास्थ्य भी ठीक न हो। नौकरी भी न मिल पाए। सिकुड़ सिकुड़ कर जीवन कटे।
कई गांवों का किया दौरा
सांसद वरुण गांधी ने सोमवार को सुबह सात बजे शंकर साल्वेंट पर जन समस्याएं सुनी। इसके बाद वह बिलसंडा पहुंचे। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के रम्पुरा नत्थू, पैतबोझी, इलाहबांस, पकड़िया, दियूरिया, सनगवां, बड़ागांव, गुलड़िया, सुजनी, पिपरिया संजरपुर, अकबराबाद, कनपरी, जमुनिया आदि गांवों में जन संवाद कार्यक्रमों को संबोधित किया।