फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर भाजपा का पेज हैक, हैकर ने अपत्तिजनक पोस्ट की वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा का ऑफिशियल पेज अज्ञात हैकर ने हैक कर लिया। उसने जिला सोशल मीडिया प्रभारी को रिमूव कर दिया। हैकर ने भाजपा के पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। इसकी जानकारी होने पर एसपी से शिकायत की गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सुगनढ़ी क्षेत्र के गांव चिड़ैयादाह निवासी अभिमन्यु गंगवार भाजपा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी हैं। वह फेसबुक पर भाजपा का ऑफिशियल पेज चलाते हैं। जिसे 27 फरवरी को अज्ञात हैकर ने हैक कर लिया। जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि ऑफिशियल पेज को हैककर उनको ग्रुप से रिमूव कर दिया। इसके बाद आपत्तिजनक पोस्ट स्टोरी के रूप में पोस्ट कर दी। इसकी जानकारी उन्हें भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर हैकर की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह के अनुसार सर्विलांस टीम के माध्यम से आरोपी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें