फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के खुटराया गांव के पास में निगोही ब्रांच नहर में शुक्रवार दोपहर में लोगों ने नहर में एक व्यक्ति का शव उतराता देखा। शव नहर में पड़े पटरा में फंसकर रुका हुआ था।
विज्ञापन

निगोही ब्रांच नहर में खुटराया गांव के समीप 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। दोपहर 12 बजे क्षेत्र के लोगों ने नहर में शव उतराता देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। सूचना मिलते ही एसओ अचल कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक शव पुराना नहीं है। फिलहाल शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें