फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी हुई घायल

विज्ञापन
ओमप्रकाश का फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बीसलपुर। पीलीभीत रोड पर गांव परसिया के पास सोमवार रात लगभग 11 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार मझगवां निवासी 40 वर्षीय कृषक ओमप्रकाश की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार और उनकी पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मझगवां निवासी नत्थूलाल गंगवार ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 11 बजे उनका पुत्र ओमप्रकाश बाइक से कस्बा टिकरी के एक बारात घर के समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। बाइक पर उनकी पत्नी 38 वर्षीय धनदेवी भी थीं। रास्ते में गांव परसिया के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। ओमप्रकाश के काफी ज्यादा चोट आई। टक्कर के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग गया। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। धनदेवी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद धनदेवी अपने घर चली गई। इसी बीच सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और मृतक के परिजन सीएचसी आ गए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले लिया। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक के पिता नत्थूलाल, मां बुधरानी, पत्नी धनदेवी, पुत्र निर्दोष कुमार, पुत्री रीना और विनीता का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है। पुलिस ने मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया। देर शाम गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बीसलपुर के गांव मझगवां में गमगीन मुद्रा में बैठे मृतक के घर वाले। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें