फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली के गांव बैरा के पास बृहस्पतिवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव बौनी निवासी रामबाबू ने बताया कि उनका 24 वर्षीय पुत्र हरपाल बृहस्पतिवार को शाम बीसलपुर से काम निपटा कर बाइक से गांव को लौट रहा था। बाइक पर उनके गांव के ही गोकर्ण लाल का 22 वर्षीय पुत्र विपिन भी था। बाइक हरपाल चला रहा था। रास्ते में ग्राम बैरा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। हादसा होते ही मौके पर काफी भीड़ लग गई। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को पहचान लिया और उनके परिजन को सूचना दी। इसी बीच कोतवाली पुलिस पहुंच गई। घायलों को सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने हरपाल को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल विपिन को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने हरपाल के शव को कब्जे में ले लिया है। दोनों लोग आपस में चचेरे तहेरे भाई हैं। दोनों युवक उत्तरांचल के जिला नैनीताल के हल्द्वानी के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं। दोनों एक सप्ताह पूर्व गांव आए थे। हादसे के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया है और परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें