पूरनपुर। कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल की पीलीभीत ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
दुघर्टना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में असम हाईवे पर सोमवार शाम हुई। गांव बारीबुझिया निवासी इंद्रपाल (45) और रामनरेश गढ़वाखेड़ा से बाइक से घर लौट रहे थे। पीछे से तेज गति से जा रहे कंटेनर की टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। गंभीर घायल इंद्रपाल को इलाज को पीलीभीत ले जाया गया। मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई। एसओ सेहरामऊ उत्तरी कमलेश मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। मगर मरने वाले के परिजन ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। रामनरेश को मामूली चोट थी। वह घर चला गया।