फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाकियू ने घुंघचाई थाना पुलिस के खिलाफ जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Sat, 22 Jul 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
घुघचाईं गेट पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने घुंघचाई थाना पुलिस के खिलाफ शुक्रवार को घुंघचाई बाजार में पंचायत की। इसके बाद जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। थाने में घुसने की कोशिश करने पर किसानों की पुलिस से तीखी नोकझोेंक हुई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाद में एसपी को संबोधित ज्ञापन सीओ आलोक सिंह को सौंपा। ज्ञापन में एसओ घुंघचाई को थाने से हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 18 जुलाई को एसडीएम कार्यालय के बाहर घुंघचाई एसओ के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसमें मंगलवार को धान लगाने के विवाद पर घुंघचाई पुलिस के तीन महिलाओं को पकड़कर थाने लाने, थाने पहुंचे भाकियू पदाधिकारियों से अभद्रता करने को लेकर एसओ को हटाने की मांग की गई थी। मांगें पूरी न होने पर 21 जुलाई को थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
हालांकि एसओ घुंंघचाई मदन मोहन चतुर्वेदी ने आरोपों को निराधार बताते हुए किसान सुखदेव के पास हाईकोर्ट का यथास्थिति बनाए रखने का आदेश होने और दूसरे पक्ष की महिलाओं के खेत में पहुंचकर धान की पौध उखाड़ने पर उन्हें चेतावनी देने की जानकारी दी थी। शुक्रवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह की अध्यक्षता में घुंघचाई बाजार में पंचायत हुई। पंचायत में थाने के घेराव और तालाबंदी का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद जुलूस की शक्ल में भाकियू कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। पुलिस ने उनको थाने के अंदर घुसने से रोका तो भाकियू पदाधिकारियों की नोकझोंक हुुई। आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीओ आलोक सिंह को एसपी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने, उन्हें घुंघचाई थाने से हटाने की मांग की। सीओ ने मांग पत्र की जानकारी अफसरों को देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें