फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा, तैयारी पूरी हुई

विज्ञापन
बीएड की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए बैठक को संबोधित करते डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के 11 परीक्षा केद्रों पर 3424 परीक्षार्थी बीएड की प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह नौ से 12 और दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक निगरानी रखेंगे। प्रश्न पत्र कोषागार में सुरक्षित रखवाए गए हैं। परीक्षा से कुछ समय पहले ही प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों पर भेजे जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रोफेसर एसडी सिंह की मौजूदगी में जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने अपने कार्यालय में सोमवार को परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। केंद्र प्रभारी, पर्यवेक्षक और सेक्टर मजिस्ट्रेट बैठक में शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा शासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन भी गंभीर है। अब केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी है कि वे परीक्षा को शासन की प्राथमिकता के अनुरूप संपन्न कराएं। डीआईओएस ने बताया कि बैठने व्यवस्था और जरूरी इंतजामों के लिए केंद्र प्रभारियों की मौजूदगी में पर्यवेक्षक मंगलवार को देखेंगे। कोई समस्या है तो उससे अवगत कराएंगे।
प्रवेश पत्र की दो प्रतियां लेकर पहुंचें परीक्षार्थी
उपाधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि सभी परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र की दो प्रतियां लेकर पहुंचें। साथ में एक आईडी प्रूफ होना चाहिए। मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि से पहचान सत्यापित की जाएगी। परीक्षार्थी परीक्षा से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि कोई असुविधा उन्हें न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें