फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझोला में हुई गोकसी के गो-तस्करों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गोमांस तस्कर। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
मझोला/पीलीभीत। गांव भिंडारा में धार्मिक स्थल के पास रविवार को गोवंशीय पशु के अवशेष मिले थे। पुलिस ने इस मामले में गो तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

मझोला-सितारंगज रोड पर गांव भिंडारा के पास रविवार सुबह सड़क किनारे धार्मिक स्थल के पास गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिले थे। जानकारी मिलने पर बरखेड़ा विधायक जयद्रथ उर्फ स्वामी प्रवक्तानंद भी पहुंच गए। विधायक ने एसपी को फोन से थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
लोगों में आक्रोश देख पुलिस ने दबिश देकर चार गो तस्करों को रविवार रात में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर गोकशी के उपकरण और असलहा भी बरामद कर दिए। गिरफ्तार किए गए आरोपी गुलडिय़ा भिंडारा निवासी जाकिर, अनस, रफियापुर निवासी वसीम, शाहजहांपुर के तालगांव निवासी खालिद का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें