फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर डालने के लिए बनाया गया बीम गिरने से दबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। निर्माणाधीन दुकानों पर लिंटर डालने के लिए बनाया गया बीम गिरने से उसके नीचे बैठा 38 वर्षीय राजेश सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों ने युवक को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कसबा के मोहल्ला कहारान निवासी राजेश सक्सेना टिक्की पकौड़ी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार दोपहर बाद वह किसी काम से घर से निकला और उसी दौरान अपने ही मोहल्ले में एक मकान में निर्माणाधीन दुकानों के नीचे चबूतरे पर बैठ गया। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन दुकानों पर लिंटर पड़ा हुआ नहीं है। दुकानों के आगे की दीवार पर पड़ी स्लेब पकड़कर कुछ लोग लटक रहे थे। इसी दौरान अचानक स्लेब बीम सहित राजेश सक्सेना के ऊपर गिर गया। जिससे वह दब गया। लोगों ने जैसे तैसे मलबा हटाकर उसको निकाला और सीएचसी लेकर गए। डाक्टरों ने राजेश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा हैं कि 108 एंबुलेंस से पीलीभीत ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी देववती का रो -रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र आदित्य 10 वर्षीय एवं अनुराग आठ वर्षीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें