फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्क रहें पांच नए केस के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 24

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोविड-19 को लेकर अभी लापरवाही बरतना आमजन को मुसीबत में डाल सकता है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को पांच नए पॉजिटिव केस सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 24 पहुंच गई है। मंगलवार को पांच नए केस में दो पूरनपुर के अलावा बरखेड़ा, बीसलपुर और मरौरी के एक-एक मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 की तीसरी लहर को लेकर डब्ल्यूएचओ ने पूर्व से ही सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए थे। शरीर की साफ-सफाई के अलावा दूरी बनाए रखने और खांसी जुकाम बुखार होने पर तत्काल जांच कराने की गाइडलाइन जारी की गई थी। तीसरी लहर की शुरुआत होने में कुछ देरी हुई तो आमजन में लापरवाही हावी होने लगी।
सोमवार तक जिले में संक्रमित एक्टिव केसों की संख्या 19 थी। मंगलवार को पांच नए केस निकलने के बाद संख्या 24 हो गई है। डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें