फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षाः 11 केंद्रों पर दो पालियों में 3424 अभ्यर्थी देंगे इम्तिहान

विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय में बीएड की परीक्षा के लिए सिटिंग प्लान कराते शिक्षक। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 3424 अभ्यर्थी बीएड की प्रवेश परीक्षा दे सकेंगे। शिक्षा विभाग ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ केंद्र प्रभारी, पर्यवेक्षक और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के आठ कॉलेजों में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उपाधि कॉलेज, ड्रमंड कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी रामा इंटर कॉलेज में ए और बी का नाम देकर दो दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनके लिए अलग-अलग केंद्र व्यवस्थापक हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक और जिला प्रशासन के स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर अधिकतम 400 विद्यार्थी हैं। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह नौ से 12 और दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। प्रश्न पत्र कोषागार के डबल लॉक में आ गए हैं।
परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही प्रश्न पत्र मजिस्ट्रेटों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर भेजे जाने की व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी रहेगी। परीक्षा केंद्रों में मंगलवार को सिटिंग प्लान को अंतिम रूप दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की कराई गई है। नकल विहीन परीक्षा शासन की प्राथमिकता है। केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी है कि वे परीक्षा को शासन की प्राथमिकता के अनुरूप संपन्न कराएं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खोला जाएगा। प्रश्न पत्र खोलते समय की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन

इन बातों को ध्यान रखें अभ्यर्थी
प्रवेश पत्र के दो प्रति लेकर जाएं। एक प्रति परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक जमा करेंगे। प्रवेश पत्र इंटरनेट से डाउनलोड करने के बाद उसमे अपना वही फोटो चस्पा करना है जो फार्म भरते समय लगाया था। एक आईडी प्रूफ होना चाहिए। मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि से पहचान सत्यापित की जाएगी। बायोमैट्रिक तरीके से हाजिरी लगेगी। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक गैजेट, केलकुलेटर आदि लेकर न जाएं। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षाकेंद्र पर पहुंच जाएं।
8:30 बजे मिलेगा प्रवेश
परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थी को सुबह 8:30 बजे प्रवेश मिलेगा। प्रथम प्रश्न पत्र की बुकलेट 8:45 बजे मिलेगी। द्वितीय प्रश्न पत्र की बुकलेट 1:45 बजे मिलेगी। प्रथम प्रश्न पत्र की बुकलेट खोलने का समय 9:00 बजे द्वितीय प्रश्न पत्र की बुकलेट खोलने का समय दोपहर 2:00 का होगा। सभी अभ्यर्थियों को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना होगा।
500 मीटर दायरे में बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकानें
नकल रोकने के लिए एहतियाती इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट, मोबाइल, साइबर कैफे, पीसीओ आदि बुधवार को पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। परीक्षा केंद्र पर सभी शिक्षक और कर्मचारी अपने पास परिचय पत्र रखेंगे। परीक्षा केंद्र पर विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक केंद्र प्रतिनिधि, केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ही मोबाइल रख सकेंगे। उपाधि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी मोबाइल नहीं रख सकेंगे। इसके लिए प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें