पीलीभीत। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की तरफ से आयोजित 26 वीं प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को हुए आखिरी लीग मुकाबलों में वाराणसी और गौतम बुद्ध नगर की टीमों का दबदबा रहा। बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
बालक वर्ग में हुए लीग मुकाबले में गोरखपुर ने मुरादाबाद को 35-26 के अंतर से हराया। वहीं गौतम बुद्ध नगर की टीम ने सहारनपुर 58-04 के बड़े अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल की राह आसान कर ली। कानपुर ने बीएलडब्ल्यू (बनारस) 44-10 को बड़े अंतर से हराया। हालांकि यहां की दूसरी टीम का जलवा रहा। वाराणसी ने गाजियाबाद 76-16 से करारी शिकस्त दी। लीग मुकाबले में मुरादाबाद ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बीएलडब्ल्यू (बनारस)- 71-0 के बड़े अंतर से मात दी। बालिका वर्ग में भी अच्छे मुकाबले देखने को मिले। वाराणसी ने अपने यहां की दूसरी टीम बीएलडब्ल्यू (बनारस) 85-02 को भारी अंतर से हरा दिया। वहीं गौतम बुद्ध नगर की टीम ने मेरठ 89-04 से हराकर जीत दर्ज की। लीग मुकाबले समाप्त होने के बाद बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।