फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों से लगवाए ठुमके, वीडियो वायरल होने पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नामकरण संस्कार के दौरान घर के बाहर सार्वजनिक रूप से डांस पार्टी की गई। लड़कियों से ठुमके लगवाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरा निवासी संजीव कुमार ने पुत्र के नामकरण संस्कार में लड़कियों से नृत्य कराया था। किसी ग्रामीण ने वीडियो बना ली थी। मंगलवार सुबह वीडियो वायरल कर दी। वीडियो वायरल पर हल्का दरोगा पुष्पेंद्र कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि गांव बेरा निवासी संजीव कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट की गई है। उनके घर के बाहर सार्वजनिक रूप से डांस पार्टी की लड़कियों से डांस कराया जा रहा था। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर डांस के लिए कोई अनुमति नहीं थी। दूसरी बात अश्लीलता फैलाए जाने का आरोप भी है। पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्य के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें