पीलीभीत। जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। निर्वाचन कार्यालय में वोटर, बूथ, ईवीएम की तैयारियां तेजी से चल रही है। अभी तक चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1409374 वोटर हैं। जबकि 1632 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 466 अति संवेदनशील बूथ है। इन बूथों की सेक्टर मजिस्ट्रेट जांच कर रहे हैं। इससे इनकी संख्या घट और बढ़ सकती है।
विधानसभा क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। वोटर का सत्यापन, मतदान केंद्र, बूथों का सत्यापन आदि में कर्मचारी जुटे हुए है। 1409374 वोटर के मतदान के लिए 1632 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 466 बूथ अति संवेदनशील हैं। इनके सत्यापन को सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अति संवेदनशील बूथों की संख्या घट बढ़ सकती है। इसके अलावा वोटर की सत्यापन प्रक्रिया भी तेजी से चल रहीं है।
विधानसभा वार अतिसंवेदनशील बूथ
पीलीभीत 98
बरखेड़ा 154
पूरनपुर 166
बीसलपुर 55
विधानसभा वार वोट
पीलीभीत 367659
बरखेड़ा 314991
पूरनपुर 377810
बीसलपुर 348914
क्रिटिकल बूथों की सेक्टर मजिस्ट्रेट जांच कर रहे हैं। इससे संख्या घट और बढ़ सकती है। पांच जनवरी के बाद वोटर और बूथों की सही सूची तैयार होगी। - प्रमोद कुमार जौहरी, सहायक निर्वाचन अधिकारी