पुलिस की पाठशाला में छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आए तो न करें रिसीव
एएसपी ने बताया कि इस तरह के मामले में भी सामने आते रहते हैं जिनमें लोगों को अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आती है। इसे रिसीव करने पर आपकी वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया जाता है। इसके बाद अपराधी वीडियो में छेड़छाड़ कर व्यक्ति को ब्लैकमेल करते हैं, जिसमें कई बार लोग मजबूर होकर रुपये भी दे देते हैं। ऐसे मामले पढ़े-लिखे, संभ्रांत लोगों के साथ भी हो रहे हैं। इसलिए कभी अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आए तो कैमरे पर उंगली रख लें या उसका कैमरा छत की ओर कर दें। इससे आपकी वीडियो सामने वाले के पास नहीं पहुंच सकेगा।
आपात नंबरों को रखें याद
एएसपी ने छात्राओं को मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया। साथ ही आपात स्थिति में काम आने वाले नंबरों 1090, 112 व 100 आदि की जानकारी दी। कहा कि भारत का कोड +91 है। इसके अलावा अगर किसी दूसरे कंट्री कोड से कॉल आए तो उसे न उठाएं। बताया कि महिला पुलिस सुरक्षा के लिए सादा कपड़ों में विद्यालयों व चौराहों पर खड़ी रहती है, ताकि अराजक तत्व महिलाओं को परेशान नहीं कर सके।
इन बातों का रखें ध्यान
- ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करें।
- यातायात नियमों का पालन करें।
- समस्या होने पर घबराएं नहीं, किसी से साझा करें।
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों से संपर्क नहीं करें।