फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पेपर छूटते ही सड़कों पर लगा जाम, यातायात पुलिस ने की मशक्कत

Sat, 14 Mar 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र छूटते ही शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बनी। टनकपुर हाईवे पर वाहन चालकों ने दिक्कत झेली। गौहनिया और डिग्री कॉलेज चौराहे पर अधिक समस्या रही। हालांकि, चौराहे और केंद्रों के पास मौजूद पुलिस व यातायात पुलिस कर्मियों ने मशक्कत कर जाम खुलवा दिया। उधर, परीक्षा के बाद वापसी की बस पकड़ने को असम चौराहा पर पहुंचे अभ्यर्थियों में अफरातफरी का माहौल दिखा।
विज्ञापन

शनिवार को पहली और दूसरी पाली के पेपर के बाद अभ्यर्थी नौगवां और असम चौराहा पहुंचे। दोपहर 12.20 बजे नौगवां चौराहे पर करीब तीन बसें खड़ी थी। परीक्षा के बाद परीक्षार्थी इन बसों में बैठकर ही अपने गंतव्य को रवाना हुए। उधर, असम चौराहा पहुंचे परीक्षार्थियों को भटकना पड़ा। बस न मिलने पर निजी वाहनों से सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें