फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घटनास्थल से भागे अफसरों पर संलिप्तता का आरोप

Sat, 14 Mar 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में घर पहुंचे डीएम एसपी के सामने रो-रो कर न्याय की गुहार करते हर्षित के माता-पिता-संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर(पीलीभीत)। शनिवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने एचपीसीएल के सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा के घर पहुंचकर उनके माता-पिता से मुलाकात की।
विज्ञापन

हर्षित के माता-पिता ने घटना स्थल से भागे अफसरों के नाम एफआईआर में शामिल कराने, सीबीआई जांच कराने और दर्ज रिपोर्ट में उनकी तहरीर को शामिल कराने की मांग की।
हर्षित के पिता सुशील मिश्रा और मां रानी ने पुत्र की साजिशन हत्या का आरोप लगाया। कहा कि घटना के समय चल रही बैठक में उनके पुत्र सहित पांच अफसर थे। तीन अफसर मौके से भाग गए। अगर तीनों अफसर नहीं भागते और उनके पुत्र और घायल दूसरे अधिकारी को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जाता। तब शायद पुत्र की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

अफसरों ने अपनी रिपोर्ट में उनकी बताई बातों को शामिल करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि घटना का मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया है। प्रमुख सचिव खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें