पीलीभीत। रामलीला रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मामूली बात पर दुकानदार की अंगुली चबा ली। पीड़ित ने सुनगढ़ी थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि रामलीला रेलवे क्रॉसिंग के पास उसका खोखा है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह खोखा खोल रहा था। इसी दौरान एक युवक वहीं पर लघुशंका करने लगा। मना किया तो वह झगड़ने लगा। विरोध करने पर उसके बाएं हाथ की अंगुली युवक ने चबा ली। अंगुली भी काफी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने दुकानदार का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घनश्याम कॉलोनी निवासी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच कराई जा रही है। संवाद