फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी की मौत पर विकास भवन में हंगामा

विज्ञापन
विकास भवन में प्रदर्शन करते सफाईकर्मी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। टकनपुर बाईपास पर मतदाता जागरूकता के लिए बनाई जाने वाली रंगोली से पहले चल रहे सफाई कार्य के दौरान हुई सफाईकर्मी की मौत पर शुक्रवार दोपहर विकास भवन में हंगामा हुआ। सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर शोषण का आरोप लगाया। मृतक के परिवार को पचास लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की। करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के बाद डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी होने के आश्वासन पर कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के लिए टकनपुर बाईपास पर दस किलोमीटर लंबी रंगोली बनाने के लिए बृहस्पतिवार को सफाई कराई जा रही थी। इसके लिए करीब ढाई सौ सफाई कर्मियों की लगाया गया था। इस दौरान सफाईकर्मी राजेंद्र कुमार की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने विकास भवन के बाहर प्रदर्शन शुरू किया। संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मपाल का कहना था कि बाईपास पर न पीने के लिए पानी था और न ही चिकित्सा सुविधाएं। अगर समय पर चिकित्सा सुविधा मिल जाती तो शायद उनके साथी की जान बच जाती। कहा कि प्रशासन को काम तो चाहिए लेकिन सुविधाएं उपलब्ध कराने को पीछे हट जाते हैं। इसका खामियाजा कर्मचारियों को चुकाना पड़ता। अफसरों से लेकर प्रधान तक शोषण करते हैं जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्यूटी भी अवैध तरीके से लगाने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने नारा लगाया, बिन पानी के न मारो, हमारा शोषण बंद करो। डीपीआरओ सुबोध जोशी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रामसेवक बाल्मीकि, देवेश राठौर, अजय छैला, तस्लीम मियां, राकेश सोनकर, हुकम सिंह, ओमकार सागर, मोहम्मद हाशिम आदि मौजूद रहे।
सफाई कर्मचारियों ने जो भी मांगें रखी हैं उनको उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन तक पहुंचाया जाएगा। हम कर्मचारियों के साथ हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही कर्मी की ड्यूटी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुबोध जोशी, डीपीआरओ
ये हैं मांगें
मृतक का पचास लाख का मुआवजा
परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी
बिना लिखित आदेश के ड्यूटी में न लगाया जाए
जिन कर्मियों को दूसरे विभागों में लगाया गया उनको तत्काल हटाया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें