फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आठ सूत्री मांगों को लेकर शुरू किया बेमियादी धरना

विज्ञापन
बीसलपुर मंडी परिसर में धरने पर बैठे कार्यकर्ता।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



बीसलपुर। किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से मंडी परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया।
मांगों में बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल की बरखेड़ा, मकसूदापुर इकाइयों से अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल ब्याज समेत दिलवाए जाने, कोयला डिपो हटवाने, संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी से अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारी को बर्खास्त करने, बाढ़, वर्षा से प्रभावित किसानों का मुआवजा दिलाने, छुट्टा पशुओं, बंदरों की समस्या का स्थायी निस्तारण कराने, 10 वर्ष पुराने पट्टों की श्रेणी बदलकर उन्हें नियमित कराने की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पहले दिन धरने पर संगठन के मंडल संयोजक गुल्लू पहलवान, जिलाध्यक्ष ठाकुर सर्वदत्त सिंह आंदोलन प्रभारी प्रेम सागर पटेल, रामसिंह यादव, सुभाष पटैल, ज्ञान सिंह आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें