फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आकर्षण का केंद्र बना रहा 80 फुट ऊंचा ताजिया

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव मीरपुर के चेहल्लुम मेले में आकर्षण का केंद्र बना 80 फुट ऊंचा ताजिया।संवाद
विज्ञापन
गांव मीरपुर वाहनपुर में चल रहा है पांच दिवसीय चेहल्लुम मेला
विज्ञापन


चुर्रासकतपुर। गांव मीरपुर वाहनपुर में चल रहे चेहल्लुम मेले में शुक्रवार को कई गांवों से आए ताजिए सजाए गए। इनमें चुर्रासकतपुर का 80 फुट ऊंचा ताजिया लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन


गांव में 28 अगस्त से पांच दिवसीय चेहल्लुम मेला शुरू हुआ है। मेले में तीसरे दिन आसपास के कई गावों से आए ताजियों को सजाया गया। ताजिए मीरपुर वाहनपुर, रिछोला सबल, रिछुलिया, अभयपुर चैना नकटी, महादेवा, राजूपुर, डंडिया नवाजिस अली, चुर्रासकतपुर, मुसेली, शेखापुर आदि गांवों के थे। इनमें चुर्रासकतपुर का 80 फुट ऊंचा ताजिया सबसे ऊंचा था। मेले में आने वाले जायरीन की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस दौरान खेल तमाशों और दुकानों पर भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें