फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातन छात्र देंगे हर विषय में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और नकद पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों की हौसला अफजाई के लिए पुरातन छात्रों ने कदम बढ़ाया है। वह कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों को हर विषय में टॉप करने पर मेडल और नकद पुरस्कार देंगे। यह राशि 5100 से 51 हजार तक होगी। पुरातन छात्रों के कार्यक्रम लहरा मीट में इसकी घोषणा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज गुप्ता ने किया। इसके बाद प्राचार्य प्रोफेसर एसएस बेदार ने संबोधित करते हुए कहा कि इसी कॉलेज से पढ़े हुए छात्र आज अच्छे मुकाम पर हैं देखकर बहुत खुशी हो रही हैै। उन्होंने मंच से सभी के सामने एक प्रस्ताव रखा कि कॉलेज में मेधावी छात्रों की हौसला अफजाई के लिए पुरातन छात्रों के नाम मेडल दिए जा सकते हैं। इसपर सभी ने हामी भरी। मेडल के साथ पुरस्कार जिसकी राशि 5100 से 51 हजार तक हो सकती है दी जाएगी। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद के लिए पुरातन छात्रों की एक कमेटी भी बनाई गई है। इसके बाद सभी पुरातन छात्रों ने कॉलेज कैंपस का भ्रमण किया। इस दौरान डॉ. पुष्पेंद्र, डॉ. राघवेंद्र गंगवार, डॉ. आरसी राय, डॉ. राजीव शंखधार आदि मौजूद रहे।
किसी को याद आई रैगिंग तो किसी को क्रिकेट का मैच
कैंपस परिसर की औषधि वाटिका में पहुंचे पुरातन छात्रों ने अपने बैच के लोगों से पुरानी यादें ताजा कीं। डॉ. रीता सिंह अपनी सहपाठी से डॉ. अंजना और डॉ. रूबी रानी से बात साझा करते हुए कहती हैं कि यही हमारी सीनियर रैगिंग करती थी। पूछने पर बताया कि उनके जमाने पर सिर्फ हंसी मजाक तक ही रैगिंग सीमित थी। एक दूसरे से परिचित हो सकें बस। आज कल कॉलेजो में रैगिंग का मतलब ही बदल गया है। बोलीं कि इसी गार्डन में उनकी एक सीनियर पेड़ पर चढ़ जाया करती थीं। उनको पकड़ना बहुत मुश्किल होता था। यहां आए तो वो घटना तुरंत याद आ गई।
विज्ञापन

पहचाना, मैं वही हूं जिसने आपकी गेंद पर लगाता दो छक्के मारे थे
कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए डॉ. राजीव सक्सेना 1987 बैच के हैं। कार्यक्रम में उनके एक सीनियर रहे डॉ. भी आए हुए थे। मुलाकात के दौरान जब उन्होंने नहीं पहचाना तो डॉ. राजीव बोले कि मैं वही हूं कॉलेज के एक मैच में जिसने आपकी गेेंद पर लगातार दो छक्के मारे थे। बात सुनकर समूह में खड़े सभी लोग हंसने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें