फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को लेकर अब लखनऊ में होगी 22 को महापंचायत

विज्ञापन
पूरनपुर के गांव रंपुरा कोन में पंचायत को संबोधित करते भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौ? - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। किसान आंदोलन, लखीमपुर कांड और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर अब 22 नवंबर को लखनऊ में महापंचायत होगी। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कई स्थानों पर पंचायत कर किसानों से भारी संख्या में लखनऊ में होने वाली पंचायत में पहुंचने का आवाहन किया।
विज्ञापन

गांव रंपुरा कोन में हुई पंचायत में कहा कि तीन कानून सहित अन्य समस्याओं को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर 11 महीने से आंदोलन चल रहा है। आंदोलन को लेकर लखीमपुर में अपनी मांग बुलंद करने को एकत्र हुए किसानों को कुचला गया। लखीमपुर कांड का न्याय अब तक नहीं मिल सका है। किसान आंदोलन, लखीमपुर कांड सहित किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर अब 22 को लखनऊ में महापंचायत होगी। महापंचायत को कई किसान नेता संबोधित करेंगे। इसमें भारी संख्या में किसानों को पहुंचने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष ने गांव रंपुरा कोन के अलावा कढेरचौरा, मोहनपुर, माधोटांडा क्षेत्र में पंचायत की। पंचायत में भाकियू के जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह, मनवीर सिंह, रमेश मिश्रा, लालू मिश्रा, रंजीत सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, नागेंद्र सिंह आदि थे। भाकियू के जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह ने बताया कि लखनऊ में होने वाली महापंचायत क्षेत्र से सैकड़ों किसान 21 नवंबर की शाम को रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें