फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई में मदद करेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद नाबालिग बिटिया की हत्या पर हर वर्ग में आक्रोश है। घटना के विरोध में अधिवक्ता मंगलवार को कलमबंद हड़ताल पर रहे। अदालती कामकाज ठप रहा। वादकारी तारीख लेकर वापस लौट गए। अधिवक्ताओं ने मृतका के गांव पहुंचकर मुफ्त में मुकदमा लड़ने का एलान किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि बरखेड़ा पुलिस की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना हो गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी लापरवाही की है। कहा- जब बालिका गायब हुई थी उसी समय पुलिस सक्रिय हो जाती तो हो सकता है कि उसकी जान बच जाती। रेप के बाद हत्या जघन्य अपराध हुआ है। अधिवक्ताओं ने कहा है कि मृतका पक्ष की ओर से मुकदमे में निशुल्क पैरवी करेंगे। आरोपियों को सजा दिलाएंगे। अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मृतका के गांव भी पहुंचा। परिवारी जनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव कानूनी सहायता देने का भरोसा दिया। गांव जाकर निशुल्क पैरवी का एलान करने वालों में जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूराम शर्मा, सचिव कुलदीप अवस्थी, पूर्व सचिव महेश चंद्र शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें