फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गाजियाबाद की घटना के विरोध में जारी रहा अधिवक्ताओं का विरोध

विज्ञापन
पीलीभीत में एडीएम ऋतु पूनिया को ज्ञापन सौंपते अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। गाजियाबाद की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। उन्होंने कलक्ट्रेट चौराहे पर एकत्र होकर मानव शृंखला बनाई। इसके बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया को सौंपा।
विज्ञापन

तीनों बारों के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला जज गाजियाबाद एवं घटना में लिप्त पुलिस कर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने के साथ दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और चोटिल अधिवक्ताओं को उचित मुआवजा देने की मांग की गई।
इसके अलावा प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम जल्द लागू करने के साथ ही बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से इस मुद्दे पर समर्थन की मांग की गई। मांग की गई कि पुलिस की ओर से किए गए फर्जी मुकदमों को तत्काल निरस्त किया जाए। अधिवक्ता एवं उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पाण्डेय, सचिव मोहन गिरि, सेंट्रल बार के महासचिव विवेक अवस्थी, संयुक्त बार एसोसिएशन अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, सचिव आनंद मिश्रा, संयुक्त बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनि कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष आलोक नगाईच, सैयद मजहर जाफरी, शिव शर्मा, राजीव अवस्थी, तारिक अली बेग, अंशुल गौरव सिंह, सैयद हैदर जाफरी, कामरान बेग, जीएस मोहन यादव, ताजुद्दीन शेख समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें