गजरौला। 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ में शुक्रवार को तीन जोड़ों की शादी कराई गई। इस दौरान विद्वानों ने विधि-विधान से रस्म अदा कराकर जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
गजरौला क्षेत्र के गांव खाग में गायत्री परिवार की ओर से चार दिवसीय 24 कुंडीय महायज्ञ चल रहा है। इसमें शांतिकुंज हरिद्वार से आए पंडितों द्वारा यज्ञ किया गया, जिसमें कथा वाचक डॉ. अशोक ने समाज में व्याप्त अत्याचार, अनीति को दूर करने के लिए यज्ञों की भूमिका के बारे में बताया। इस मौके पर गायत्री परिवार के विद्वानों ने तीन जोड़ों की विधि-विधान से शादी कराई। इसके बाद भंडारा हुआ। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों के परिजन, गायत्री परिवार के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद