फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा न होने के कारण नहीं मिला प्रवेशपत्र, परीक्षा छूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। फीस जमा न कर पाने पर हाईस्कूल के छात्र को प्रवेशपत्र नहीं दिया गया। इससे छात्र की परीक्षा छूट गई। प्रवेश पत्र न मिलने से छात्र मायूस होकर घर लौट गया। गांव धर्मापुर निवासी रामसिंह का पुत्र लखपत सिंह नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। छात्र ने बताया कि पारिवारिक समस्याओं के कारण वह स्कूल की फीस जमा नहीं कर पाया।
विज्ञापन

गेहूं कटने के बाद फीस अदा करने की बात कही मगर उसे प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। इससे वह परीक्षा से वंचित रह गया। उसने बताया कि प्रवेशपत्र लेने को बुधवार को कॉलेज पहुंचा था। बृहस्पतिवार को भी परीक्षा शुरू होने से पहले प्रवेश पत्र लेने कॉलेज गया मगर उसे प्रधानाचार्य से मिलने ही नहीं दिया गया। बगैर फीस जमा किए प्रवेश पत्र देने से शिक्षकों ने इंकार कर दिया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय मिश्र ने बताया कि छात्र प्रवेशपत्र के लिए कॉलेज ही नहीं आया। उन्होंने बताया कि छात्र ने कक्षा नौ और हाईस्कूल की फीस जमा नहीं की। हाईस्कूल में उसका पंजीकरण अपने पास से रुपये देकर कराया गया। छात्र उससे मिलता तो प्रवेश पत्र जरूर दिलाया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें