गांव मीरापुर में राहत चौपाल में मौजूद एडीएम व अन्य अधिकारी।स्रोत:एडीएम
सदर तहसील के गांव मीरापुर में राहत चौपाल का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने बुधवार को गांव मीरापुर में राहत चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि बाढ़ आने पर सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर जाएं। इसके बाद प्रशासन को सूचना दें।
जुलाई के पहले सप्ताह में जिले में बाढ़ की स्थिति बन गई थी। इस दौरान कई गांवों के लोगों के सामने समस्या का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब स्थिति सामान्य है। आपदा के दौरान खुद को कैसे बचाया जाए। इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इसको लेकर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने सदर एसडीएम देवेंद्र सिंह के साथ राहत चौपाल का आयोजन किया। इसमें एडीएम ने गांव के लोगों को बचाव के उपाए बताए और ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।