बीसलपुर। जानकी रतन मंदिर में एक से सात अगस्त तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के सिलसिले में बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे नगर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर के महंत लखनलाल मिश्रा ने बताया कि पंडित अवधेश कृष्ण कथा का वाचन करेंगे। भागवत कथा प्रति दिन शाम पांच बजे होगी। इस कार्यक्रम के सिलसिले में बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। निर्धारित मार्गों से गुजरने के बाद कलश यात्रा दोपहर में मंदिर में ही आकर समाप्त हो जाएगी। सात अगस्त की शाम को कार्यक्रम का समापन हो जाएगा। कार्यक्रम सफल बनाने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
-