अमरिया। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर गन्ने से भरे ट्रक की टक्कर से मजदूर अल्ताफ अहमद की मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अमरिया क्षेत्र के गांव कैमोर निवासी मजदूर अल्ताफ अहमद बुधवार को साइकिल से गांव भौनी में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर कैंचू टांडा बाजार के सामने पीलीभीत की ओर जा रहे गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन उसे बचाया न जा सका।
अल्ताफ अहमद की पत्नी गुलजरीन और दो पुत्रों मोहम्मद साकिब, मोहम्मद अयान का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक वीरेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। द्व3ड्ढद्गश