फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: पेशी पर लाया गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, लघुशंका का बनाया बहाना; दो घंटे बाद पकड़ा गया

Mon, 08 Apr 2024 09:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में पेशी पर न्यायालय लाया गया आरोपी कचहरी परिसर से लघुशंका के बहाने फरार हो गया। दो घंटे के बाद आरोपी को पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेशी पर न्यायालय लाया गया आरोपी कचहरी परिसर से लघुशंका के बहाने फरार हो गया। पता चला तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी, शहर कोतवाल, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर के अलावा एसओजी प्रभारी टीम के कचहरी पहुंच गए। दो घंटे के बाद आरोपी को पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बरहा गांव निवासी बसंत कुमार को पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के मुकदमे में गिरफ्तार किया था। सोमवार की दोपहर थाना सुनगढ़ी में तैनात हेड कांस्टेबल रोशन लाल, कांस्टेबल पवन कुमार व दो होमगार्ड के साथ युवक को सीजेएम कोर्ट में पेश करने लाया गया था। पुलिसकर्मियों से लघुशंका करने की बात कहकर आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश शुरू की गई। 

बताया जा रहा है कि पुलिस ने कचहरी पहुंचे आरोपी के परिजनों से पूछताछ का प्रयास भी किया। बाद में करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने कुछ ही दूरी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कचहरी परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें