फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, मची भगदड़

विज्ञापन
पीलीभीत माधोटांडा रोड पर गांव जमुनिया के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। सीमेंट से लदे ट्रक और पशुुओं से भरी पिकअप की भिड़त हो गई। इससे भगदड़ मच गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक मार्ग किनारे रखे खोखा को तोड़ते हुए टिनशेड में जा घुसा। हादसे में पिकअप और ट्रक चालक को मामूली चोटें आई। पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप में लदे एक पशु की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर घायल हैं। सूचना पर पहुंची चौकी और थाना पुलिस ने स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

घटना माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर जमुनिया तिराहे के पास की है। डगा निवासी पप्पू कुरैशी ने बताया कि वह गांव में डेरी संचालित करते हैं। रविवार को अमरिया में पशुओं की बाजार लगती है। बाजार में शामिल होने के लिए रविवार सुबह करीब छह बजे खुद के पिकअप पर पांच भैंसों को लादकर भेजा था। जमुनिया तिराहे के निकट पहुंचते ही अचानक सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक की पिकअप से टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर में पिकअप चालक तसलीम ने किसी तरह कूदकर खुद को सुरक्षित किया। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और बीस मीटर दूर जाकर मार्ग किनारे रखे जमुनिया निवासी मुनेंद्र पाल के खोखा को उड़ाते हुए ग्रामीण हरी प्रसाद के टिनशेट में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही नजदीक में स्थित जमुनिया पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में लदे पांच पशुओं में एक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। वहीं पिकअप चालक सुखदासपुर गांव निवासी तसलीम और ट्रक चालक बरेली के लालफाटक निवासी आहिद हुसैन को मामूली चोटें भी आई। ट्रक में हेल्पर शाहिद के अलावा दो सवारी में भी बैठी थी। पुलिस ने दोनों वाहन के चालकों को हिरासत में ले लिया है। इधर, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सुबह होने के चलते मार्ग पर चहलकदमी शुरू नहीं हो सकी थी। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। थाना प्रभारी गौरव विश्नोई ने बताया कि दोनों वाहनों के चालकों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें