फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से व्यापारी की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पत्नी को दवाई दिलवाने बाइक से जा रहे चूड़ी व्यापारी की लखीमपुर के भीरा थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। भीरा पुलिस ने चूड़ी व्यापारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में हुआ। मुन्ने मियां सिद्दीकी (45) की नगर में चूड़ी की दुकान है। उनके पुत्र जीशान ने बताया कि नेपाल के गेटा गेटी में कुछ महीने पहले मां मेराज बानो की आंख का इलाज शुरू हुआ था। सोमवार को उसके पिता मुन्ने मियां बाइक से मां को दवाई दिलवाने गेटा गेटी जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से बाइक से निकले थे। करीब दो घंटे बाद हादसा की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि भीरा थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से उसके पिता की मौत हुई। जबकि मां घायल हो गई। भीरा पुलिस ने पिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लखीमपुर भेजा। मुन्ने मियां अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्रों और एक पुत्री को बिलखता छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें