फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पार कर रहे किसान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। रोड पार कर रहे किसान को तेज गति से आई बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया कुंडरी निवासी 70 वर्षीय नत्थूलाल की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया कुंडरी निवासी छत्रपाल ने बताया कि उनके ताऊ नत्थूलाल बुधवार को दोपहर दो बजे कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम टिकरी माफी दवा लेने गए थे। जहां पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पार करते वक्त उन्हें बीसलपुर की ओर से आई बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते वक्त रास्ते में नत्थूलाल की मौत हो गई। इस पर परिवार वाले शव को घर ले आए। सूचना मिलने पर बीसलपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर बीसलपुर कमल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें