पूरनपुर। तेज गति से आ रही बाइक की टक्कर से गोवंश की मौत हो गई। घायल बाइक सवारों को सीएचसी लाया गया। इलाज के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथी को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना मैंगलगंज हाईवे पर गांव लुकटिहाई मोड़ के समीप की है। गांव कसगंजा निवासी अजय वाल्मीकि (17) अपने रिश्तेदार गांव सिमरिया निवासी गुड्डू के साथ बाइक से गांव कसगंजा से गांव सिमरिया आ रहा था। बाइक गुड्डू चला रहा था। मैगलगंज हाईवे पर गांव लुकटिहाई मोड़ के समीप बाइक गोवंश से टकरा गई। हादसा में गोवंश की मौके पर मौत हो गई। घायलों को पुलिस लेकर सीएचसी पहुंची। इलाज के दौरान गुड्डू की सीएचसी में मौत हो गई। जबकि गंभीर हालत में अजय को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अजय ने बताया कि गुड्डू हेलमेट नहीं लगाए था। कसगंजा बाजार से मांस खरीद कर दोनों लोग सिमरिया जा रहे थे। घुंघचाई चौकी इंचार्ज राजीव चौहान ने बताया कि गुड्डू के परिवार वालों ने कार्रवाई से इनकार किया और शव का पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। इस पर शव को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया।
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत पर रिपोर्ट
बाइक की टक्कर में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत होने पर पुलिस ने बुजुर्ग के पुत्र की ओर से दूसरे बाइक सवार पर रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 22 अगस्त को असम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के समीप हुई। गांव रंपुराकोन निवासी ईश्वर दयाल ने बताया कि उसके पिता हरीराम बाइक से कढेरचौरा से घर की ओर आ रहे थे। कढेरचौरा के समीप तेजी और लापरवाही से आ रहे बाइक चालक ने उनके पिता को टक्कर मार दी थी। घायल हरीराम को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज को उन्हें बरेली के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान 26 अगस्त को उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने ईश्वरदयाल की ओर से दूसरी बाइक सवार पर रिपोर्ट दर्ज की है।