पीलीभीत। हरियाणा से वापस लौट रहे मजदूरों की कार असम हाईवे पर गढ़ा जंगल के समीप शनिवार सुबह छह बजे अनियंत्रित होकर रोड से नीचे खाई में पलट गई। हादसे में शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी 33 वर्षीय रामू पुत्र नन्हें की मौके पर मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालने के बाद उन्हेें एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना परिवार वालों को देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि वह हरियाणा में 15 दिन पहले धान की रोपाई करने के लिए गए थे। धान की रोपाई करने के बाद शनिवार सुबह हरियाणा से वापस घर आने के लिए किराये की कार से आ रहे थे। उनके साथ हरियाणा के थाना झज्जर क्षेत्र के गांव बेरी निवासी राहुल पुत्र रामकुमार के अलावा 12 और लोग भी सवार थे। शनिवार को सुबह छह बजे असम हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र के गढ़ा रेंज जंगल के समीप कार अनियंत्रित होकर रोड से नीचे खाई में पलट गई। हादसे में उनके गांव के हरिहरपुर निवासी 33 वर्षीय रामू पुत्र नन्हें की कार के नीचे दबने से मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा कार में सवार अन्य 13 सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकलवाने के बाद उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को हादसे की सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
हादसे में घायल होने वालों की सूची
1. ड्राइवर राहुल पुत्र रामकुमार (33) निवासी बेरी जनपद (झज्जर) हरियाणा
2. संतोष पुत्र बेचेलाल (30) निवासी हमीरपुर थाना खुटार
3.राजू पुत्र अंगनलाल (31) निवासी बाजपुर मुजफ्ता थाना खुटार
4. उपेंद्र पुत्र मंगूलाल (25) निवासी हरिहरपुर थाना खुटार
5. प्रमोद पुत्र छोटेलाल (28) निवासी हरिहरपुर थाना खुटार
6. सुरेंद्र पुत्र छोटेलाल (23) निवासी हरिहरपुर थाना खुटार
7.रविंद्र पुत्र छोटेलाल (26) निवासी हरिहरपुर थाना खुटार
8.अमित पुत्र हेमराज (26) निवासी हरिहरपुर थाना खुटार
9.तेजराम पुत्र बृजलाल (29) निवासी हरिहरपुर थाना खुटार
10.जय प्रकाश पुत्र मुरारी लाल (32) निवासी हरिहरपुर थाना खुटार
11.सुबोध पुत्र छोटेलाल (30) निवासी हरिहरपुर थाना खुटार
12.हरेंद्र पुत्र भूरे सिंह (27) निवासी हरिहरपुर थाना खुटार
13.छोटे सिंह पुत्र नन्हे सिंह (34) निवासी हरिहरपुर थाना खुटार
शनिवार सुबह हादसे की सूचना मिली थी। कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी। बाकी 13 लोग घायल हो गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। - वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी