फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्कूली बच्चों से भरी वैन खंभे से टकराने के बाद धान के खेत में घुसी

Sun, 13 Jul 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
थाना सेरामऊ उत्तरी क्षेत्र में बिजली के खंभा से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई वैन। वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
पूरनपुर। बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर धान के खेत में घुस गई। वैन की टक्कर से खंभा टूट गया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने पहुंचकर वैन से स्कूली बच्चों को बाहर निकाला। घटना के बाद वैन चालक भाग गया। एआरटीओ ने वैन को सीज करने हुए चालक के निलंबन की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


हादसा शनिवार सुबह सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव पिपरा मुजप्ता के समीप हुआ। गांव जोगराजपुर स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल का वैन चालक दिनेश कुमार आसपास के गांवों के बच्चों को लेकर गांव पिपरा मजप्ता में बच्चों को लेने जा रहा था। गांव के समीप अनियंत्रित हुई वैन सड़क किनारे खंभे से टकराने के बाद धान के खेत में घुस गई।
वैन की टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा टूट गया। सेहरामऊ एसओ संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। घटना के बाद एआरटीओ वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वैन चालक दिनेश कुमार जोगराजपुर स्थित शिक्षा निकेतन के बच्चे स्कूल ले जा रहा था। वैन को सीज कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। वैन चालक के लाइसेंस निलंबित करने को एआरटीओ लखीमपुर खीरी को रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने बताया कि वैन स्कूल संचालक विपिन कुमार की है। विपिन कुमार को भी नोटिस जारी किया गया है। वैन में सात बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें