अमरिया। शनिवार को थाना समाधान दिवस जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने फरियादियों की जनसमस्याएं को सुना। इस दौरान एक शिकायत दर्ज की गई। हालांकि राजस्व संबंधित होने के चलते अधिकारियों को मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा थाना दिवस में आने वाली हर शिकायत का त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। पुलिस से संबधित शिकायतों के संबंध में उनके निस्तारण के लिए सीओ सदर विधि भूषण मौर्य एवं प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा थाना समाधान दिवस रजिस्टर चेक किया गय। प्रत्येक प्रार्थना पत्र को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में चढ़ाने और निस्तारण होने पर परिणाम में अंकित करने के निर्देश दिए गए। संवाद