फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चांदूपुर में दूध विक्रेता के सामने आया बाघ, दहशत

विज्ञापन
चादूपुर गांव में खेत पर एकत्र लोग।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
कलीनगर। तीन दिनों से जंगल के बाहर घूम रहे बाघ की सक्रियता जारी है। बुधवार सुबह चांदूपुर गांव के निकट दूध बेचने जा रहा बाइक सवार सामने बाघ देखकर सहम गया। दहशत के बीच वह किसी तरह से घर लौटा। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियोंं ने निगरानी बढ़ा दी। बाघ गन्ने के खेत में ही डेरा जमाए हुए है।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील से सटे चांदूपुर गांव से जंगल की दूरी करीब आठ किलोमीटर है। तीन दिन पूर्व जंगल से बाहर आया बाघ खेतों के रास्ते गांव के निकट पहुंच गया। तीन दिन में आबादी के निकट दो पशुओं को हमला कर मार भी दिया। इसके बाद से बाघ लगातार गन्ने के खेतों में डरा जमाय है। बाघ की लगातार मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की ओर से ग्रामीण रंजीत सिंह के घर के खुले हिस्से को जाल लगाकर सुरक्षित किया गया है।
इधर क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बाघ तीन दिन से आबादी के निकट डेरा जमाय हुए हैं। वनकर्मी हाथ में डंडे लेकर दूर खड़े होकर निगरानी तक सीमित हैं। जिससे दहशत बनी हुई है। बुधवार को भी बाघ कलीनगर निवासी दूध बेचने वाले एक व्यक्ति के सामने आ गया। इसके बाद से बाघ लगातार गन्ने के खेत में ही डेरा जमाय है। क्षेत्रीय वन्यजीव प्रभारी अजमेर सिंह ने बताया कि बाघ की लगातार निगरानी की जा रही है। उसके जंगल की ओर लौटने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोहरे के साथ बढ़ने लगा खतरा
मौसम में बदलाव के साथ कोहरा की समस्या भी पैदा होने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे में आबादी के निकट बाघ की मौजूदगी परेशानी का सबब बन रही है। सुबह और शाम को कोहरा होने से खेतों की ओर जाना भी खतरे से भरा है। बाघ की मौजूदगी के चलते लोग खेतों की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं।

खेत में बैठे बाघ को देखकर राहगीरों में मची खलबली

पूरनपुर। शारदा नदी के पार गांव मुरैनिया गांधी नगर के समीप खेत में बैठा बाघ देखकर लोगों में खलबली मच गई। कुछ लोगों ने बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
शारदा नदी के पार पिछले कई दिनों से बाघ और तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। मंगलवार शाम को बाघ गांव मुरैनिया गांधी नगर के समीप एक गन्ने के खेत में देखा गया। बाघ को खेत में बैठा देकर राहगीरों में खलबली मची रही। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि बाघ कई दिनों से खेतों में चहलकदमी कर रहा है। आसपास के लोगों को बाघ की चहल कदमी पर सतर्क रहने को कहा गया है। बाघ की निगरानी को टीमें लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें