फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आरोग्य मेले में संदिग्ध बुखार के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। धूप निकलने के बाद बरसात से मौसम में नमी व बदलाव से वायरल फीवर व संदिग्ध बुखार के मरीजों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। रविवार शहर को शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेलों में भी सरदर्द, हाथ पैरों में दर्द व लगातार बुखार, ब्लड प्रेशर का असंतुलन होना आदि समस्याओं से घिरे सर्वाधिक मरीज देखे गए। चिकित्सक ने मरीजों की जांचें भी कराईं।
विज्ञापन

बरसात में संक्रमण मच्छर या अन्य संक्रमित बीमारियों का बढ़ने का खतरा ज्यादा हो जाता है। वहीं, इन दिनों मरीजों में भी संक्रमित बीमारियों के लक्षण देखे जा रहे हैं। रविवार को शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना अस्पताल में चिकित्सक डॉ. श्वेता ने 60 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया। यहां मरीज ज्यादातर 40 की उम्र से अधिक देखे गए, मरीजों ने लगातार हाथ पैरों में दर्द, सरदर्द व बुखार की समस्या बताई।
चिकित्सक डॉ. जनमेजय सिंह ने मरीजों की मलेरिया, हिमोग्लोबिन सहित अन्य जांचें कराईं। वहीं, पीएचसी जोशीटोला में डॉ. अफसान ने 80 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया। यहां आई फ्लू, त्वचा इंफेक्शन के 15 से अधिक मरीज देखे गए। चिकित्सक डाॅ. अफसान ने बताया कि बरसात में संक्रमण बच्चों की आंखों को जल्दी प्रभावित करता है।
विज्ञापन

त्वचा पर भी दाद-खाज, खुलजी के भी मरीज बढ़े हैं। चिकित्सक ने मरीजों को क्लोट्रिमाजोल क्रीम के साथ दवाएं भी दीं। पीएचसी बागगुलशेरखां में डॉ. रोहित ने 55 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया, यहां भी वायरल बुखार व त्वचा संबंधी मरीज सर्वाधिक रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें